Friday, March 20, 2015

Full marks on First Exam



प्रथम मै कहना चाहुंगा के विज्ञान को छोड कर फिल्म, क्रिकेट, फालतु टी.व्ही कार्यक्रम, रीयालीटी शो और टाईमपास मे ज्यादा व्यस्त रहने वाले हमारे भारतिय नागरीकों मे तर्क शक्ति का बिलकुल अभाव है । 40 साल पहले भारत ने SLV नामक स्वदेशी रॉकॅट बनाने के लिये 20 करोड का बजॅट पास किया तब कई लोगों ने शिकायत की और भारत सरकार को उपालंभ दीया के भारत जैसे गरीब देश को इतनी फिजूल खर्ची नही करनी चाहीये । ISRO के युवान इंजीनियरों ने बनाये बहोत से रॉकेट विफल रहे और अंतरीक्ष तक उड न सके इस पर कुछ लोग और गुस्सा हुए और इस फिजूल खर्ची पर सरकार को आडे हाथों लिया । Failure is a pillar of success यह मूलमंत्र वे भुल गये या तो उनको इसके बारे मे पता ही नही था । अब देखने की बात यह है के satellite launching के प्राथमीक चरण मे अमेरीका और रूस जैसे देशों की कितनी फजेती हुई है (और आज भी हो रही है) इसके मुकाबले भारत के विज्ञानीयों का Report Card और Marks Sheet को देखोगे तो आपको First Class देखने मिलेगा । और है भी । (कोई भी देश अमेरीका, चीन या रूस से अपना सॅटेलाईट लोन्च करवाने से पहले उसका Insurance करवाना नही भुलता पर आज भी भारत बीना Insurance करवाये सारे सॅटेलाईट्स यशस्वी रूप से लॉन्च करता है और यह विश्व विक्रम भी है। ) भारत के मुकाबले अमेरीका चीन और सोवीयत संघ के कुछ हास्यास्पद ब्लंडर के बारे मे मै जानकारी देना चाहता हु ।
• अमेरीका की रॉकेटशास्त्री टीम ने 1956 मे ‘स्नार्क’ नामक रॉकेट पूर्व दिशा मे एटलांटीक महासागर की ओर छोडा लेकीन उसने मार्ग पकडा दक्षिण मे ब्राझील का! रॉकेट मिस् फायर हुआ तब उसे भर आकाश मे नष्ट कर देने के लिये एक रिमोट कन्ट्रोल बॉम्ब उसमे रखा जाता है । अमेरीका ने बॉम्ब के रिमोट का बटन अपने स्टॅशन मे दबाया पर पता चला के वह काम नही कर रहा था! प्रमुख आईझनहोवर को वाकीफ किया गया और उन्होने तुरंत ब्राझिल सरकार का सम्पर्क किया और हादसे के बारे मे जानकारी दी और साथ मे होने वाले नुकसान को भरपाई कर देने का वादा भी किया । सद् - भाग्य से रॉकेट एमेझोन के जंगल मे पडा और मानव संहार की बडी दुर्घटना टल गई ।
• 1959 मे अमेरीका के ही “जुनो - २” नामक रॉकेट को जब दागा गया तब आकाश मे चढने के बजाय वह रॉकेट वहां खडे प्रेक्षकों की ओर धस गया !! लॉन्चींग को देखने खडे दर्शक भागे पर फीर भी कुछ लोगों को छोटी मोटी या गंभीर चोटें आयी और अमरीकी सरकार को उस का हरजाना देना पडा !
• उसी वर्ष दुसरा अमेरीकी रॉकेट उसके लॉन्चींग पॅड पर ही बडे धमाके के साथ फटा और वहां खडे कई दर्शकों को गंभीर रूप से जलाकर घायल कर दीया !!
• थोडे दीनों बाद कॅप कॅनेडी लॉन्चींग मथक से दागा गया पॉलारीस नामक 30 फीट लंबा और 12.8 टन वजनी मिसाईल समुद्र की ओर जाने की बजाय बिलकुल दक्षिन के फ्लॉरीडा राज्य की बनाना नामक नदी मे जा गीरा !! इस वक्त भी बडी दुर्घटना होने से टल गयी ।
• इस तरह के हास्यास्पद काम हमारे ISRO के ईन्जीनियरों ने कभी किये है भला ? अमेरीका, चिन और रूस जैसे विकसीत देश अब तो लॉन्चींग तकनीक मे विस्तृत अनुभव प्राप्त कर चुके है पर इतने वर्षों के दौरान लॉन्चींग के साथ साथ लोचे मारने मे भी बडी प्रगती की है । अगस्त 1985 के बाद के मात्र 20 महीनों मे अमेरीका को जबरदस्त निष्फलता का सामना करना पडा । “टायटन” नामक 2 रॉकेट उनको लॉन्च करते ही छिन्नभिन्न हो गय और उसके साथ अत्यंत मुल्यवान अमेरीकी जासूसी उपग्रह भी नष्ट हो गये । इस के बाद 1986 मे नासा ने जनता के टॅक्स के 2 अरब डॉलर का “चॅलेन्जर” रॉकेट (अपने बहुमुल्य उपग्रह के साथ) खो दीया । वातावरण और हवामान का अभ्यास करने के लिये छोडे गये 580 लाख डॉलर के बेशकीमती उपग्रह के साथ “डॅल्टा” रॉकेट हवा मे ही फट गया । 1260 लाख डॉलर कीमत के संदेशाव्यवहार के उपग्रह को ले जाने वाला “ऍटलास” रॉकेट भी हवा मे मशाल की तरह जल कर नष्ट हो गया । इतनी सारी दुर्घटनाओं के बाद अमेरीकन सरकार ने अपना सॅटेलाईट लॉन्चींग का पुरा कार्यक्रम ही बंद कर दीया और नासा मे प्रशासनीक सुधार लाने के कार्यक्रम को शुरू करना पडा !!!
• डिसेम्बर, 23, 1992 के रोज चीन का “लॉन्ग मार्च – 2” रॉकेट 13.8 करोड डॉलर के ओस्ट्रेलियन सॅटेलाईट को अपनी योग्य भ्रमणकक्षा तक नही पहुचा पाया उपग्रह सिर्फ 200 किलोमीटर उपर गया और देखते ही देखते अग्निदाह मे नष्ट हो गया ! (यह याद रखना के एक साथ 11 अलग अलग देशों के अलग अलग सॅटेलाईट्स को एक ही रॉकेट से लॉन्च करके 11 अलग अलग भ्रमणकक्षाओं मे पहुचानेका भगीरथ रॅकोर्ड भारत के ISRO के नाम दर्ज है। )
• 12 अगस्त 1998, : लिफ्टओफ के बाद नासा का “टायटन” नामका रॉकेट 40 वीं सॅकंड मे धमाके के साथ एक फटाके की तरह फुट गया । परीणामः सारे बहुमूल्य उपग्रहों का कबाडा और जनता के 68.4 करोड डॉलर का दीवाला !!!
• 1998 में ही अमेरीकी सैन्य के 88 करोड डॉलर मूल्य के जासूसी उपग्रह को अगनगोले मे लपेटने वाला रॉकेट उसे अंतरीक्ष तक पहुंचा नही पाया और तुरंत बाद बॉईंग कंपनी को एसी ही एक हास्यास्पद दुर्घटना की वजह से अपने 44.6 करोड डॉलर के उपग्रह को हमेशा के लिये खोना पडा ।
• 9 एप्रिल 1999 – के रोज “टायटन” रॉकेट ने अमेरीका के 160 करोड डॉलर के एक और सैन्य सॅटेलाईट को गलत भ्रमणकक्षा में धकेल दीया जिसकी वजह से वह हमेशा के लिये नाकाम हो गया ।
ISRO के भारतीय ईजीनीयरों ने अपने छोटे से कार्यकाल मे कई देशों के सॅटेलाईट्स यशस्वी रूप से लॉन्च कर के दीखाये है और कई नये विक्रम स्थापीत किये है और 20 करॉड रूपये के Investment के सामने कीतना मुनाफा कमा कर तीजोरी मे जमा कीया है यह आकडे आप ऑनलाईन भी देख सकते हो । आज परीस्थीती यह है की कोई भी देश भारत को सॅटेलाईट लॉन्चींग के लिये अपनी First Choice देता है और बीना Insurance या Blunder कीये भारत उसे पार्सल कर देता है ।
संकलन -- राहुल नानजी सावला

Soft drinks more fatal than Cigarette !!


भारत मे जो सबसे ज्यादा विदेशी कंपनिया काम कर रही हैं वो अमेरिका से आई है ! उनमे से ए नाम है pepsi cola दूसरी का नाम है cocacola ! जिसको हम coke pepsi भी कह देते है !, भारत मे बिकने वाले सॉफ्ट ड्रिंक क्षेत्र में अमेरिका की दो कंपनियों का एकाधिकार है,!
| 1990 -91 में दोनों कंपनियों का संयुक्त रूप से जो विदेशी पूंजी निवेश था भारत में, उसे सुन कर आश्चर्य करेंगे आप, दोनों ने मिलकर लगभग 10 करोड़ की पूंजी लगाई थी भारत में, कुल जमा 10 करोड़ रुपया (डौलर नहीं) | अर्थशास्त्र की भाषा में इसको Initial Paid-up Capital कहते हैं | मतलब शुरुवाती पूंजी ! वो केवल 10 करोड़ कि है !
इन दोनों कंपनियों के कुल मिलाकर 64 कारखाने हैं पुरे भारत में ! और मैं जब उन कारखानों में घुमा और इनके अधिकारियों से बात कर के जानकारी लेने की कोशिश की !, क्योंकि इनके वेबसाइट पर इनके बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं होती है, इन कंपनियों ने भारत के शेयर बाजार में भी अपनी लिस्टिंग नहीं कराई है, इनका रजिस्ट्रेशन नहीं है हमारे यहाँ के शेयर मार्केट में | बॉम्बे स्टोक एक्सचेंज
(BSE) या NSE में जिन कंपनियों की लिस्टिंग नहीं होती उनके बारे में पता करना या उनके आंकड़े मिलना एकदम असंभव होता है | listing होती तो SEBI (security exchange board of INDIA) से सारी जानकारी मिल जाती !
इन कंपनियों के एक बोतल पेय की लागत मात्र 70 पैसे होती है, आप कहेंगे कि मुझे कैसे मालूम ? भारत सरकार का एक विभाग है जिसका नाम है BICP, ब्यूरो ऑफ़ इंडस्ट्रियल कास्ट एंड प्राईसेस, यही वो विभाग है जिसे भारत में उत्पन्न होने वाले हर औद्योगिक उत्पादन की लागत पता होती है, वहीं से मुझे ये जानकारी मिली थी | आप हैरान हो जायेंगे ये जानकर कि 70 पैसे का जो ये लागत है इनका वो
एक्साइज ड्यूटी देने के बाद की है, यानि एक्स-फैक्ट्री कीमत है ये | अगर एक बोतल 10 रुपया में बिक रहा है तो लगभग 1500% का लाभ ये कंपनी एक बोतल पर कमा रही है 1500 % !
और जब पेप्सी और कोका कोला के 64 कारखानों में होने वाले एक वर्ष के कुल उत्पादन के बारे में पता किया तो पता चला कि ये दोनों कंपनियाँ एक वर्ष में 700 करोड़ बोतल तैयार कर के भारत के बाजार में बेंच देती हैं | और कम से कम 10 रूपये में एक बोतल वो बेचती हैं तो आप जोडिये कि हमारे देश का 7000 करोड़ रुपया लूटकर वो भारत से ले जाती हैं | और इस 7000 करोड़ रूपये की लुट होती है
एक ऐसे पानी को बेच कर जिसमे जहर ही जहर है, एक पैसे की न्यूट्रीशनल वैल्यू नहीं है इसमे |
भारत के कई वैज्ञानिकों ने पेप्सी और कोका कोला पर रिसर्च करके बताया कि इसमें मिलाते क्या हैं | पेप्सी और कोका कोला वालों से पूछिये तो वो बताते नहीं हैं, कहते हैं कि ये फॉर्मूला टॉप सेक्रेट है, ये बताया नहीं जा सकता | लेकिन आज के युग में कोई भी सेक्रेट को सेक्रेट बना के नहीं रखा जा सकता | तो उन्होंने अध्ययन कर के बताया कि इसमें मिलाते क्या हैं, तो वैज्ञानिको का कहना है इसमे
कुल 21 तरह के जहरीले कैमिकल मिलाये जाते हैं !
कुछ नाम बताता हूँ !इसमें पहला जहर जो मिला होता है - सोडियम मोनो ग्लूटामेट,
और वैज्ञानिक कहते हैं कि ये कैंसर करने वाला रसायन है, फिर दूसरा जहर है -
पोटैसियम सोरबेट - ये भी कैंसर करने वाला है, तीसरा जहर है - ब्रोमिनेटेड
वेजिटेबल ऑइल (BVO) - ये भी कैंसर करता है | चौथा जहर है - मिथाइल बेन्जीन -
ये किडनी को ख़राब करता है, पाँचवा जहर है - सोडियम बेन्जोईट - ये मूत्र नली
का, लीवर का कैंसर करता है, फिर इसमें सबसे ख़राब जहर है - एंडोसल्फान - ये
कीड़े मारने के लिए खेतों में डाला जाता है और ऊपर से होता है ऐसे करते करते
इस में कुल 21 तरह के जहर मिलये जाते हैं !
ये 21 तरह के जहर तो एक तरफ है और हमारे देश के पढ़े लिखे लोगो के दिमाग का हाल देखिये -बचपन से उन्हे किताबों मे पढ़ाया जाता है ! की मनुष्य को प्राण वायु आक्सीजन अंदर लेनी चाहिए और कार्बन डाईऑक्साइड बाहर निकलनी चाहिए ये जानने के बावजूद भी गट गट कर उसे पे रहे हैं !और पीते ही एक दम नाक मे जलन होती और वो सीधा दिमाग तक जाती है !और फिर दूसरा घूट भरते है गट गट गट !
और हमारा दिमाग इतना गुलाम हो गया है ! आज हम किसी बिना coke pepsi के जहर के किसी भी शादी विवाह पार्टी के बारे मे सोचते भी नही !कार्बन डाईऑक्साइड - जो कि बहुत जहरीली गैस है और जिसको कभी भी शरीर के अन्दर नहीं ले जाना चाहिए और इसीलिए इन कोल्ड ड्रिंक्स को "कार्बोनेटेड वाटर" कहा जाता है | और इन्ही जहरों से भरे पेय का प्रचार भारत के क्रिकेटर और अभिनेता/अभिनेत्री करते हैं पैसे के लालच में, उन्हें देश और देशवाशियों से प्यार होता तो ऐसा कभी नहीं करते |
पहले अमीर खान ये जहर बिकवाता था अब उसका भांजा बिकवाता है ! अमिताभ बच्चन,शरूखान ,रितिक रोशन लगभग सबने इस कंपनी का जहर भारत मे बिकवाया है
!क्यूंकि इनके लिए देश से बड़ा पैसा है !
पूरी क्रिकेट टीम इस दोनों कंपनियो ने खरीद रखी है ! और हमारी क्रिकेट टीम की कप्तान धोनी जब नय नय आये थे! तब मीडिया मे ऐसे खबरे आती थी ! जो 2 लीटर दूध पीते हैं धोनी ! ये दूध पीकर धोनी बनने वाला धोनी आज पूरे भारत को पेप्सी का जहर बेच रहा है ! और एक बात ध्यान दे जब भी क्रिकेट मैच की दौरान water break होती है तब इनमे से कोई खिलाड़ी pepsi coke क्यूँ नहीं पीता ??? ?? क्यूँ कि
ये सब जानते है ये जहर है ! इन्हे बस ये देश वासियो को पिलाना है !
ज्यादातर लोगों से पूछिये कि "आप ये सब क्यों पीते हैं ?" तो कहते हैं कि "ये बहुत अच्छी क्वालिटी का है" | अब पूछिये कि "अच्छी क्वालिटी का क्यों है" तो कहते हैं कि "अमेरिका का है" | और ये उत्तर पढ़े-लिखे लोगों के होते हैं |
तो ऐसे लोगों को ये जानकारी दे दूँ कि अमेरिका की एक संस्था है FDA (Food and Drug Administration) और भारत में भी ऐसी ही एक संस्था है, उन दोनों के दस्तावेजों के आधार पर मैं बता रहा हूँ कि, अमेरिका में जो पेप्सी और कोका कोला बिकता है और भारत में जो पेप्सी-कोक बिक रहा है, तो भारत में बिकने वाला पेप्सी-कोक, अमेरिका में बिकने वाले पेप्सी-कोक से 40 गुना ज्यादा जहरीला होता है, सुना आपने ? 40 गुना, मैं प्रतिशत की बात नहीं कर रहा हूँ | और हमारे शरीर
की एक क्षमता होती है जहर को बाहर निकालने की, और उस क्षमता से 400 गुना ज्यादा जहरीला है, भारत में बिकने वाला पेप्सी और कोक | तो सोचिए बेचारी आपकी किडनी का क्या हाल होता होगा !जहर को बाहर निकालने के लिए !ये है पेप्सी-कोक की क्वालिटी, और वैज्ञानिकों का कहना है कि जो ये पेप्सी-कोक पिएगा उनको कैंसर, डाईबिटिज, ओस्टियोपोरोसिस, ओस्टोपिनिया, मोटापा, दाँत गलने जैसी 48 बीमारियाँ होगी |
पेप्सी-कोक के बारे में आपको एक और जानकारी देता हूँ - कुछ लोग इसे टॉयलेट क्लीनर कहते हैं, आपने सुना होगा (ठंडा मतलब टाइलेट कालीनर )तो वो कोई इसको मजाक में नहीं कहते या उपहास में नहीं कहते हैं,देश के पढ़े लिखे मूर्ख लोग समझते है कि ये बात किसी ने ऐसे ही बना दी है !
इसके पीछे तथ्य है, ध्यान से पढ़े !तथ्य ये कि टॉयलेट क्लीनर harpic और पेप्सी-कोक की Ph value एक ही है | मैं आपको सरल भाषा में समझाने का प्रयासकरता हूँ | Ph एक इकाई होती है जो acid की मात्रा बताने का काम करती है !और उसे मापने के लिए Ph मीटर होता है | शुद्ध पानी का Ph सामान्यतः 7 होता है !
और (7 Ph) को सारी दुनिया में सामान्य माना जाता है, और जब पानी में आप हाईड्रोक्लोरिक एसिड या सल्फ्यूरिक एसिड या फिर नाइट्रिक एसिड या कोई भी एसिड मिलायेंगे तो Ph का वैल्यू 6 हो जायेगा, और ज्यादा एसिड मिलायेंगे तो ये मात्रा 5 हो जाएगी, और ज्यादा मिलायेंगे तो ये मात्रा 4 हो जाएगी, ऐसे ही करते-करते जितना acid आप मिलाते जाएंगे ये मात्रा कम होती जाती है | जब
पेप्सी-कोक के एसिड का जाँच किया गया तो पता चला कि वो 2.4 है और जो टॉयलेट क्लीनर होता है उसका Ph और पेप्सी-कोक का Ph एक ही है, 2.4 का मतलब इतना ख़राब जहर कि आप टॉयलेट में डालेंगे तो ये झकाझक सफ़ेद हो जायेगा | इस्तेमाल कर के देखिएगा |
और हम लोगो का हाल ये है ! घर मे मेहमान को आती ये जहर उसके आगे करते है ! दोस्तो हमारी महान भारतीय संस्कृति मे कहा गया है ! अतिथि देवो भव ! मेहमान भगवान का रूप है ! और आप उसे टॉइलेट साफ पीला रहे हैं !!
अंत मे राजीव भाई कहते हैं ! कि देश का युवा वर्ग सबसे ज्यादा इस जहर को पीता ! और नपुंसकता कि बीमारी सबसे ज्यादा ये जहर पीकर हो रही है ! और कहीं न कहीं मुझे लगता है ! ये pepsi coke पूरी देश पूरी जवान पीढ़ी को खत्म कर देगा ! इस लिए हम सबको मिलकर स्कूलों कालेजो मे जा जा कर बच्चो को समझना चाहिए ! राजीव भाई जा कहना है ! आप बस स्कूल कालेजो मे जाते ही उनके सामने इस pepsi coke से वहाँ का टाइलेट साफ कर के दिखा दी जीए ! एक मिनट ही वो मान जाएंगे !
और बच्चे अगर मान गये तो उनके घर वाले खुद पर खुद मान जाएंगे ! वो एक कहावत हैं न son is a father of father ! बच्चा बाप का बाप होता है ! तो बच्चो को समझाये ! बच्चे ये जहर छोड़े बड़े छोड़े और इस दोनों अमेरीकन कंपनियो को अपने देश भगाये ! जैसे हमने east india company को भगाया था !!
वन्देमातरम !!!!!!!!!!
राजीव भाई कहते हैं 1997 मे जब उन्होने पेप्सी और कोक के खिलाफ अभियान शुरू किया था तो वो अकेले थे लेकिन आज भारत में 70 संस्थाएं हैं जो पेप्सी-कोक के खिलाफ अभियान चला रहीं हैं, हम खुश हैं कि इनके बिक्री में कमी आयी है | और इनकी 60 % sale कम हुये है ! 1997 मे ये दोनों कंपनिया कुल 700 करोड़ बोतल बेचती थी ! और आज 50 करोड़ के लगभग बिकती है ! लेकिन दोस्तो यह भी बहुत ज्यादा है ! लेकिन अगर हम सब संकल्प ये जहर न खुद पीये गे न किसी को पिलएंगे ! तो ये 50 करोड़ बोतले बिकनी भी बंद हो जायगी !और ये दोनों कंपनिया अपने देश अमेरिका
भाग जाएंगी !
आपने पूरी पोस्ट पढ़ी बहुत बहुत धन्यवाद


Truue Story of Soyabean


मित्रो आज से 35 -40 पहले भारत मे कोई सोयाबीन नहीं खाता था !
फिर इसकी खेती भारत मे कैसे होनी शुरू हुई ??
ये जानने से पहलों आपको मनमोहन सिंह द्वारा किए गए एक समझोते
के बारे मे जानना पड़ेगा !
मित्रो इस देश मे globalization के नाम पर ऐसे-ऐसे समझोते हुये कि आप चोंक जाये गये !एक समझोते के कहानी सुने  ! एक देश उसका नाम है होललैंड वहां के सुअरों का गोबर (टट्टी) वो भी 1 करोड़ टन भारत लाया जायेगा ! और डंप किया जायेगा !
ऐसा समझोता मनमोहन सिंह ने एक बार किया था !
जब मनमोहन सिंह को पूछ गया के यह समझोता क्यूँ किया ????
तब मनमोहन सिंह ने कहा होललैंड के सुअरों का गोबर (टट्टी) quality में बहुत बढ़िया है !
फिर पूछा गया कि अच्छा ये बताये की quality में कैसे बढ़िया है ???
तो मनमोहन सिंह ने कहा कि होललैंड के सूअर सोयाबीन खाते है इस लिए बढ़िया है !!
मित्रो जैसे भारत में हम लोग गाय को पालते है ऐसे ही हालेंड के लोग सूअर पालते
है वहां बड़े बड़े रेंच होते है सुअरों कि लिए ! लेकिन वहाँ सूअर मांस के लिए पाला जाता है !
तो फिर मनमोहन सिंह से पूछा गया की ये हालेंड जैसे देशो मे सोयाबीन जाता कहाँ से है ???
तो पता चला भारत से जाता है !! और मध्यपरदेश मे से सबसे जाता है !!!
मित्रो पूरी दुनिया के वैज्ञानिक कहते अगर किसी खेत में आपने 10 साल सोयाबीन उगाया तो 11 वे साल आप वहां कुछ नहीं उगा सकते ! जमीन इतनी बंजर हो जाती है !
अब दिखिए इस मनमोहन सिंह ने क्या किया !???
होललैंड के सुअरों को सोयाबीन खिलाने के लिए पहले मध्यप्रदेश में सोयाबीन कि खेती करवाई !
खेती कैसे करवाई ??
किसानो को बोला गया आपको सोयाबीन की फसल का दाम का ज्यादा दिया जाएगा !
तो किसान बेचारा लालच के चक्कर मे सोयाबीन उगाना शुरू कर दिया !
और कुछ डाक्टरों ने रिश्वत लेकर बोलना शुरू कर दिया की ये सेहत के लिए बहुत अच्छी है
आदि आदि !
तो इस प्रकार भारत से सोयाबीन होलेंड जाने लगी ! ताकि उनके सूअर खाये उनकी चर्बी बढ़े और मांस का उत्पादन ज्यादा हो !
और बाद मे होललैंड के सूअर सोयाबीन खाकर जो गोबर (टट्टी) करेगे वो भारत में लाई जाएगी ! वो भी एक करोड़ टन सुअरों का गोबर(टट्टी ) ऐसा समझोता मनमोहन सिंह ने लिया !
और ये समझोता एक ऐसा आदमी करता है जिसको इस देश में best finance minster का आवार्ड दिया जाता है ! tongue emoticon tongue emoticon
और लोग उसे बहुत भारी अर्थशास्त्री मानते है !! शायद मनमोहन सिंह के दिमाग में भी यही गोबर होगा !
मित्रो दरअसल सोयाबीन मे जो प्रोटीन है वो एक अलग किस्म का प्रोटीन है उस प्रोटीन को शरीर का एसक्रिटा system बाहर नहीं निकाल पाता और वो प्रोटीन अंदर इकठ्ठा होता जाता है !
जो की बाद मे आगे जाकर बहुत परेशान करता है ! प्रोटीन के और भी विकल्प हमारे पास है ! जैसे उरद की दाल मे बहुत प्रोटीन है आप वो खा सकते है ! इसके अतिरिक्त और अन्य डालें है !!
और अंत मे एक और बात मित्रो आपके घर मे अगर दादी - नानी हो तो आप उन्हे पूछे की क्या उनकी माता जी ने उनको कभी सोयाबीन बनाकर खिलाया था ??
आपको सच सामने आ जाएगा !!
ये सारा सोयाबीन का खेल इस लिए खेला गया है !


Thursday, March 19, 2015

भारत की आजादी एक धोखा है



इलाहबाद मे पढते हुए उनके एक खास मित्र हुआ करते थे जिनका नाम है योगेश मिश्रा जी उनके पिता जी इलाहबाद हाईकोर्ट मे जज थे !!
राजीव भाई अपने मित्र से अक्सर देश की आजादी से जुडी रहस्यमयी बातों पर वार्तालाप किया करते थे !
तब राजीव भाई को देश की आजादी के विषय मे बहुत ही गंभीर जानकारी प्राप्त हुई ! कि 15 अगस्त 1947 को देश मे कोई आजादी नहीं आई !
बल्कि 14 अगस्त 1947 की रात को अंग्रेज माउंट बेटन और नेहरू के बीच के समझोता हुआ था जिसे सत्ता का हस्तांतरण (transfer of power agreement) कहते हैं !
इस समझोते के अनुसार अंग्रेज अपनी कुर्सी नेहरू को देकर जाएंगे लेकिन उनके द्वारा भारत को बर्बाद करने के लिए बनाए गये 34735 कानून वैसे ही इस देश मे चलेंगे !! और क्योकि आजादी की लडाई मे पूरे देश का विरोध अँग्रेजी ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ था तो सिर्फ एक ईस्ट इंडिया कंपनी भारत छोड कर जाएगी और उसके साथ जो 126 कंपनिया और भारत को लूटने आए थी वो वैसे की वैसे ही भारत मे व्यापार करेगी ! लूटती रहेगी ! आज उन विदेशी कंपनियो की संख्या बढ कर 6000 को पार कर गई है !!
राजीव भाई के मित्र ने एक किताब लिखी थी !
जिसका नाम है "भारत की आजादी एक धोखा है " ! उस किताब पर प्रतिबंध लगा दिया गया है !
राजीव जी की मृत्यु के बाद योगेश जी ने सार्वजनिक जीवन त्याग कर सनातन ज्ञान पीठ की स्थापना की जिसमे संपूर्ण जीवन समर्पित कर ज्योतिष के माध्यम से सामाजिक कार्य कर रहे है आपके द्वारा किया
गया सहयोग गौ सेवा एवं ज्योतिषीय शोध के लिए प्रयोग होता है 

Wednesday, March 18, 2015

Increasing loans of India



मित्रो आज 10 ग्राम सोने की कीमत 27000 रु है
हम 30 हजार मान के चलते है !
_______________________
10 ग्राम सोना 30 हजार का,
100 ग्राम सोना 3 लाख का ,
और 1 किलो सोना 30 लाख का,
10 किलो सोना 3 करोड़ का,
100 किलो सोना 30 करोड़ का,
1000 किलो सोना 300 करोड़ का,
10,000 किलो सोना 3000 करोड़ का
1,00,000 (एक लाख ) किलो सोना 30000 करोड़ का
1,000,000( 10 लाख) किलो सोना 300000 (तीन लाख ) करोड़ का !
_______________________
तो मित्रो 10 लाख किलो सोने की कीमत होगी 300000 (तीन लाख ) करोड़ !
तो 20 लाख किलो सोने की कीमत 600000 (छ लाख ) करोड़ !
तो 40 लाख किलो सोने की कीमत होंगी 1200000( 12 लाख करोड़ )!
_______________________
अब आते है मूल विषय पर ! मोदी सरकार ने इस बार 18 लाख करोड़ का बजट बनाया है वैसे तो 17,77,477 (17 लाख 77 हजार 477 )
करोड़ का है लेकिन हम मोटा-मोटा 18 लाख करोड़ मान लेते है 18 लाख करोड़ मे से देश की जनता ने अपने खून पसीने की कमाई से
केंद्र की मोदी सरकार को 1141575 ( 11 लाख 41 हजार 575 ) करोड़ का ( लगभग 12 लाख करोड़ ) का tax दिया है !!
अर्थात मोदी सरकार 40 लाख किलो सोना खरीद सकती है इतना tax देश की जनता ने मोदी सरकार को इस बजट मे दिया !
फिर भी प्रधानमंत्री साहब कटोरा लेकर चीन ,जापान अमेरिका भाग रहे है विदेशी पूंजी के लालच मे ??
tax थोड़ा विस्तार से जान लीजिये ! (आंखड़े करोड़ मे )
_________________________
निगम कर -( Corporation Tax )--------> 470628 करोड़
आय कर - ( Taxes on Income )-------> 327367 करोड़
सीमा शुल्क ( Customs )-------------> 208336 करोड़
केंद्रीय उत्पाद ( Union Excise Duties ) ----> 229808 करोड़
शुल्क
सेवा कर Service Tax) -----------------> 209774 करोड़
संघ राज्य क्षेत्रों के कर ( Taxes of union )-----> 3577 करोड़
__________________________________
तो ये कुल सकल कर (Gross Tax Revenue 14,49,490 करोड़
फिर इसमे राष्ट्रीय आपदा (NCCD ) घटा दिया जाता है --> 5690 - करोड़
और फिर थोड़ा राज्यो का हिस्सा घटाया जाता है ----------> 523958 - करोड़
और अंत भिन्न कर जोड़ा जात है------------------------> + 221733 करोड़
और अंत कुल घटा कर और जोड़ कर सरकार के पास पहुंचा 11,41,575 करोड़ !
तो 18 लाख करोड़ मे से 1141575 ( 11 लाख 41 हजार 575 ) करोड़ तो सरकार ने राजस्व जनता से tax से जुटाया !
________________________
इसके अतिरिक्त सरकार सरकारी उदमों को कुछ कर्ज देती है .उसकी वसूली करती है
और कुछ public sector जैसे coal india ,NHPC ,BHEL आदि मे हिस्सेदरी बेच कर धन कमाती है जो Non-debt Receipts मे आता है
तो वहाँ से आया है = 80,253 करोड़ !
तो मित्रो tax का हो गया 1141575 ( 11 लाख 41 हजार 575 ) करोड़
और उसमे आप Non-debt Receipts जोड़ लीजिये 80,253 करोड़
तो कुल सरकार ने धन जुटाया 12,21,828 करोड़ !! जिसमे जनता ने tax दिया है
( 11 लाख 41 हजार 575 ) करोड़ !
____________________________
लेकिन क्या आप जानते है? सरकार ने 13,12,200 ( 13 लाख 12 हजार 200 ) करोड़
रूपये Non-Plan Expenditure ( आयोजना भिन्न व्यय ) पर खर्च कर दिया ?
अर्थात आपका सारा tax का पैसा तो Non-Plan Expenditure 
मे ही खर्च हो गया
___________________
ये Non-Plan Expenditure क्या होता है ???
Non-Plan Expenditure अर्थात व्यवस्था (system ) को चलाने का
खर्चा ?
कैसी व्यवस्था ?
पुलिस की व्यवस्था ,सेना की व्यवस्था कानून की व्यवस्था ,न्याय की व्यवस्था ,प्रशासन की व्यवस्था ,संसद की व्यवस्था , 543 MP की पगारे ,प्रधानमंत्री राष्ट्रपति ,उप राष्ट्रपतियों की पगारे,उनके महंगाई भत्ते ,सुरक्षा के खर्चे ,फोन के बिल ,हवाई जहाज के खर्चे ,अस्तपातालों के खर्चे , विदेशी यात्राओ के खर्चे , बिजली के बिल ,
(पिछले कर्जे के लिए व्याज पर खर्चा) , सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र बैंको मे काम करने वाले ,बीमा कंपनियो मे काम करने वाले ,डाक विभाग मे काम करने वाले ,आयकर विभाग मे काम करने उनकी मोटी-मोटी पगारे ,ऐसे अन्य public sector ! साल मे दो बार बढ़ता महंगाई भत्ता ,रिटायर्ड कर्मचरियों की पैनश्नों मे हर साल वृद्धि !!
और तो और सरकारी कर्मचारी तो 60 साल की आयु मे रिटायर्ड होता ! जबकि मंत्री एक बार चुनाव लड़े जीत जाए अगली बार लड़े हार जाए ,तो उसकी पेंशन लग जाती है सारी ज़िंदगी की ! चाहे कभी दुबारा चुनाव लड़े ना लड़े ! और सरकार के खजाने से मुंह मारते रहते है ये नेता !
तो मित्रो आप समझ लीजिये इस देश की दुर्दशा की आपके द्वारा सारा साल मे दिया गया direct tax और सुबह से शाम तक आप जो कुछ भी खरीदते उसके माध्यम से दिया गया indirect tax सरकार द्वारा जुटाया गया कुल राजस्व 12,21,828 ( 12 लाख 21 हजार 828 ) करोड़ है उससे भी 90372 करोड़ ज्यादा ( 13 लाख 12 हजार 200) ज्यादा सरकार ने तो Non-Plan Expenditure अर्थात व्यवस्था (system ) को चलाने मे खर्च कर डाला !
आपके लिए देश के विकास के लिए तो सरकार के पास फूटी-कोड़ी भी नहीं है ??
प्रभु श्री राम रामायण मे बोलकर गए है की व्यवस्था चलाने का खर्च कुल बजट का 5 %
से अधिक नहीं होना चाहिए ! और यहाँ राम राज्य के सबसे बड़े ठेकेदार हमारे नेता
कुल बजट का 75 से 80% व्यवस्था चलाने मे खर्च कर रहे है ! और कह रहे है हम राम राज्य
लाएँगे !
तो मित्रो अब आपके मन मे ये सवाल आएगा की बजट मे जो इतनी सारी घोषनाए हुई है
जो मीडिया मे भी दिखाई गई है की 100 करोड़ यहाँ खर्च होंगे,200 करोड़ वहाँ खर्च होंगे
500 crore यहाँ होंगे ,900 करोड़ वहाँ खर्च होंगे तो ये सब क्या है ??
तो इसके बारे मे भी आराम से जान लीजिये मित्रो ये क्या है ?
______________________________
जैसा की आप जानते है की कुल बजट है 18 लाख करोड़ का है !
वैसे तो 17,77,477 (17 लाख 77 हजार 477 ) करोड़ का है
जिसमे से 1141575 ( 11 लाख 41 हजार 575 करोड़ तो सरकार ने जनता से tax से जुटाया ! इसके अतिरिक्त Non-debt Receipts से जो आया था = 80,253 करोड़
दोनों को जोड़ के तो कुल सरकार ने जो धन जुटाया वो
12,21,828 (12 लाख 21 हजार 828 ) करोड़ है !! जो लगभग सारा का सारा non plan expendture मे गया !
लेकिन बजट मे सरकार को जो खर्च करना है वो है
17,77,477 (17 लाख 77 हजार 477 ) करोड़ !
तो 17,77,477 (17 लाख 77 हजार 477 ) करोड़ मे से
12,21,828 (12 लाख 21 हजार 828 ) करोड़ घटा दीजिये
तो बाकी 555649 ( 5 लाख 55 हजार 649 ) करोड़ कहाँ से आया ??
तो ये मित्रो 555649 ( 5 लाख 55 हजार 649 ) करोड़ सरकार ने
नया कर्ज लिया है !!
जी हाँ पूरे 555649 ( 5 लाख 55 हजार 649 ) का नया कर्ज !
आपकी जानकारी के लिए कह दूँ पिछले बजट से पहले हमारा देश पर 56 लाख करोड़ के कर्जे मे डूबा हुआ था फिर पिछले बजट मे मोदी सरकार ने 531177 ( 5 लाख 31 हजार 177 ) करोड़ का नया कर्ज लिया और कुल कर्जा 62 लाख करोड़ को पार कर गया !
और इस बजट मे मोदी सरकार 531177 ( 5 लाख 31 हजार 177 ) करोड़ कर्ज और नया कर्ज लेगी जिससे कुल कर्जा 68 लाख करोड़ को पार कर जाएगा !!
मुझे आशा है अब आपको सारी बात समझ मे आ गई होगी !
की बजट मे कुल खर्चा सरकार को करना है वो है !
17,77,477 (17 लाख 77 हजार 477 ) करोड़ !
सरकार ने जो कुल धन जुटाया था वो था 12,21,828 करोड़ उससे भी ज्यादा सरकार ने Non-Plan Expenditure अर्थात व्यवस्था (system ) को चलाने मे ही खर्च कर डाला !
विकास के लिए फूटी-कोडी नहीं बची तो उसके लिए 555649 ( 5 लाख 55 हजार 649 )करोड़ कर्ज ले लिया !
और ऐसे बन गया 17,77,477 (17 लाख 77 हजार 477 ) करोड़ करोड़ का बजट !
अर्थात मोटा मोटा 18 लाख करोड़ का बजट !
___________________________
और मित्रो अब जो मैं बात लिखने जा रहा हूँ शायद पढ़ते ही आपके
रोंगटे खड़े हो जाए और हो सकता है पहली बार मे आप विश्वास ही ना कर पाये !
तो मित्रो जैसा की मैंने ऊपर बताया 17,77,477 (17 लाख 77 हजार 477 ) करोड़ के
खर्चो को पूरा करने के लिए सरकार ने 555649 ( 5 लाख 55 हजार 649 करोड़
नया कर्ज तो ले लिया लेकिन पुराना जो 60 लाख करोड़ का कर्ज है तो उसका व्याज भी तो भरना है ??
तो मित्रो इस बार के बजट मे जो सबसे अधिक धन खर्च हुआ है
वो पिछले कर्जे का ब्याज भरने मे खर्च हुआ है ??
जैसे की आपने ऊपर पढ़ा की Non-Plan Expenditure मे पिछले कर्जे का ब्याज भी
आता है तो मित्रो इस बार सरकार ने आपके मेरे tax का 456145( 4 लाख 56 हजार 145 करोड़ ) तो पिछले कर्जे का ब्याज भरने मे खर्च कर दिया !!
सिर्फ ब्याज भरने मे 456145( 4 लाख 56 हजार 145 करोड़ )!
अर्थात मूलधन वही का वही खड़ा है और 456145( 4 लाख 56 हजार 145 करोड़ )
ब्याज मे चला गया !
और 555649 ( 5 लाख 55 हजार 649 )करोड़ करोड़ का नया कर्ज ले लिया !!
देश किस विकास की और बढ़ रहा है आप खुद अनुमान लगाइए मित्रो !!
_________________________
456145( 4 लाख 56 हजार 145 करोड़ ) एक वर्ष का ब्याज भरना
आप इसका अर्थ समझते हैं मित्रो ??
456145 करोड़ को 12 से भाग (divide) करिये
तो जवाब आएगा 38012 करोड़ ( 38 हजार 12 करोड़ ) एक महीने का ब्याज !
एक महीने मे 30 दिन !
अब इस 38012 करोड़ ( 38 हजार 12 करोड़ ) 30 से भाग (divide) करिये !
तो आ जाएगा 1267 करोड़ ब्याज (एक दिन का ब्याज) !
अब इस 1267 करोड़ को 24 से से भाग (divide) कर दीजिये
तो आएगा 52 करोड़ (एक घंटे का ब्याज )!
एक घंटे मे 60 मिनट ! तो कर दीजिये 52 करोड़ को 60 से भाग (divide) !!
तो आ जाएगा 86,66,666 ( 86 लाख रूपये एक मिनट का ब्याज ) !
एक मिनट मे 60 सेकेंड ! तो कर दीजिये 86 लाख को 60 से फिर भाग (divide) !
तो आ जाएगा 143000 ( 1 लाख 43 हजार रूपये ) 1 सेकेंड का ब्याज !
__________________________________
सोचिए मित्रो सोचिए !जो देश प्रति सेकेंड 1 लाख 43 हजार रूपये का पुराने कर्जे का ब्याज भर रहा है वो किस विकास की और बढ़ रहा है ??
गंभीरता से सोचिए ! क्यों बिना कुछ जाने आप सरकारो की अंधभक्ति करने मे लगे है !
क्योंकि आपके लिए देश पीछे छूट गया है ? और सरकारे और नेता आपके लिए बड़े हो गए हैं
क्यों कल तक जो चीज आपको विनाश दिखती थी आज आपको विकास दिख रही है ??
आप सब जानते है की आप मे से बहुत से लोगो को बजट का अर्थ तक नहीं मालूम
तो फिर क्यों मात्र मीडिया मे दिखाई योजनाओ को ही बजट समझते है ??
और क्यों सिर्फ उन योजनाओ की घोषणाओ का ही गुणगान करते जा रहे है ???
जबकि वास्तविकता मे कुछ भी नहीं बदला है !

Tuesday, March 17, 2015

Save the cow.................

तो सुप्रीम कोर्ट के मुक़द्दमे मे कसाईयो द्वारा गाय काटने के लिए वही सारे कुतर्क रखे गए जो कभी शरद पवार द्वारा बोले गए या इस देश के ज्यादा पढ़ें लिखे लोगो द्वारा बोले जाते है या देश के पहले प्रधान मंत्री नेहरू द्वारा कहे गए !

कसाईयो का पहला कुतर्क !!
1) गाय जब बूढ़ी हो जाती है तो बचाने मे कोई लाभ नहीं उसे कत्ल करके बेचना ही बढ़िया है ! और हम भारत की अर्थ व्यवस्था को मजबूत बना रहे हैं क्यूंकि गाय का मांस export कर रहे हैं !!
दूसरा कुतर्क !
2) भारत मे गाय के चारे की कमी है ! भूखी मरे इससे अच्छा ये है हम उसका कत्ल करके बेचें !
तीसरा कुतर्क
3) भारत मे लोगो को रहने के लिए जमीन नहीं है गाय को कहाँ रखें ?
चौथा कुतर्क
4 ) इससे विदेशी मुद्रा मिलती है !
और सबसे खतरनाक कुतर्क जो कसाइयों की तरफ से दिया गया कि गया की ह्त्या करना हमारे धर्म इस्लाम मे लिखा हुआ है की हम गायों की ह्त्या करें !! (this is our religious right ) !
कसाई लोग कौन है आप जानते है ??मुसलमानो मे एक कुरेशी समाज है जो सबसे ज्यादा जानवरों की ह्त्या करता है ! उनकी तरफ से ये कुतर्क आयें !

राजीव भाई की तरफ से बिना क्रोध प्रकट किए बहुत ही धैर्य से इन सब कुतर्को का तर्कपूर्वक जवाब दिया !
उनका पहला कुतर्क गाय का मांस बेचते हैं तो आमदनी होती है देशो को ! तो राजीव भाई ने सारे आंकड़े सुप्रीम कोर्ट मे रखे कि एक गाय को जब काट देते हैं तो उसके शरीर मे से कितना मांस निकलता है ??? कितना खून निकलता है ?? कितनी हड्डियाँ निकलती हैं ??
एक सव्स्थय गाय का वजन 3 से साढ़े तीन कवींटल होता है उसे जब काटे तो उसमे से मात्र 70 किलो मांस निकलता है एक किलो गाय का मांस जब भारत से export होता है तो उसकी कीमत है लगभग 50 रुपए ! तो 70 किलो का 50 से गुना को ! 70 x 50 = 3500 रुपए !
खून जो निकलता है वो लगभग 25 लीटर होता है ! जिससे कुल कमाई 1500 से 2000 रुपए होती है !
फिर हड्डियाँ निकलती है वो भी 30-35 किलो हैं ! जो 1000 -1200 के लगभग बिक जाती है !!
तो कुल मिलकर एक गाय का जब कत्ल करे और मांस ,हड्डियाँ खून समेत बेचें तो सरकार को या कत्ल करने वाले कसाई को 7000 रुपए से ज्यादा नहीं मिलता !!
फिर राजीव भाई द्वारा कोर्ट के सामने उल्टी बात रखी गई यही गाय को कत्ल न करे तो क्या मिलता है ??? हमने कत्ल किया तो 7000 मिलेगा और अगर इसको जिंदा रखे तो कितना मिलेगा ??
तो उसका calculation ये है !!
एक सव्स्थ्य गाय एक दिन मे 10 किलो गोबर देती है और ढाई से 3 लीटर मूत्र देती है ! गाय के एक किलो गोबर से 33 किलो fertilizer (खाद ) बनती है !जिसे organic खाद कहते हैं तो कोर्ट के जज ने कहा how it is possible ??
राजीव भाई द्वारा कहा गया आप हमे समय दीजिये और स्थान दीजिये हम आपको यही सिद्ध करके बताते हैं ! तो कोर्ट ने आज्ञा दी तो राजीव भाई ने उनको पूरा करके दिखाया !! और कोर्ट से कहा की आई. आर. सी. के वैज्ञानिक को बुला लो और टेस्ट करा लो !!! तो गाय का गोबर कोर्ट ने भेजा टेस्ट करने के लिए ! तो वैज्ञानिको ने कहा की इसमें 18 micronutrients (पोषक तत्व )है !जो सभी खेत की मिट्टी को चाहिए जैसे मैगनीज है ! फोस्फोरस है ! पोटाशियम है, कैल्शियम,आयरन,कोबाल्ट, सिलिकोन ,आदि आदि | रासायनिक खाद मे मुश्किल से तीन होते हैं ! तो गाय का खाद रासायनिक खाद से 10 गुना ज्यादा ताकतवर है !तो कोर्ट ने माना !!
राजीव भाई ने कहा अगर आपके र्पोटोकोल के खिलाफ न जाता हो तो आप चलिये हमारे साथ और देखे कहाँ - कहाँ हम 1 किलो गोबर से 33 किलो खाद बना रहे हैं राजीव भाई ने कहा मेरे अपने गाँव मे मैं बनाता हूँ ! मेरे माता पिता दोनों किसान है पिछले 15 साल से हम गाय के गोबर से ही खेती करते हैं !
तो 1 किलो गोबर है तो 33 किलो खाद बनता है ! और 1 किलो खाद का जो अंराष्ट्रीय बाजार मे भाव है वो 6 रुपए है !तो रोज 10 किलो गोबर से 330 किलो खाद बनेगी ! जिसे 6 रुपए किलो के हिसाब से बेचें तो 1800 से 2000 रुपए रोज का गाय के गोबर से मिलता है !
और गाय के गोबर देने मे कोई sunday नहीं होता weekly off नहीं होता ! हर दिन मिलता है ! तो साल मे कितना ??? 1800 का 365 मे गुना कर लो !
1800 x 365 = 657000 रुपए !साल का !
और गाय की समानय उम्र 20 साल है और वो जीवन के अंतिम दिन तक गोबर देती है !
तो 1800 गुना 365 गुना 20 कर लो आप !! 1 करोड़ से ऊपर तो मिल जाएगा केवल गोबर से !
और हजारो लाखों वर्ष पहले हमारे शास्त्रो मे लिखा है की गाय के गोबर मे लक्ष्मी जी का वास है !!
और मेकोले के मानस पुत्र जो आधुनिक शिक्षा से पढ़ कर निकले हैं जिनहे अपना धर्म ,संस्कृति - सभ्यता सब पाखंड ही लगता है !हमेशा इस बात का मज़ाक उड़ाते है ! कि हाहाहाःहाहा गाय के गोबर मे लक्ष्मी !
तो ये उन सबके मुंह पर तमाचा है ! क्यूंकि ये बात आज सिद्ध होती है की गाय के गोबर से खेती कर ,अनाज उत्पादन कर धन कमाया जा सकता है और पूरे भारत का पेट भरा जा सकता है !
_______________________
अब बात करते हैं मूत्र की रोज का 2 - सवा दो लीटर !! और इससे ओषधियाँ बनती है
diabetes ,की ओषधि बनती है !
arthritis,की ओषधि बनती है
bronkitis, bronchial asthma, tuberculosis, osteomyelitis ऐसे करके 48 रोगो की ओषधियाँ बनती है !! और गाय के एक लीटर मूत्र का बाजार मे दवा के रूप मे कीमत 500 रुपए है ! वो भी भारत के बाजार मे ! अंतर्राष्ट्रीय बाजार मे तो इससे भी ज्यादा है !! आपको मालूम है ?? अमेरिका मे गौ मूत्र patent हैं ! और अमरीकी सरकार हर साल भारत से गाय का मूत्र import करती है और उससे कैंसर की medicine बनाते हैं !! diabetes की दवा बनाते हैं ! और अमेरिका मे गौ मूत्र पर एक दो नहीं तीन patent है ! अमेरिकन market के हिसाब से calculate करे तो 1200 से 1300 रुपए लीटर बैठता है एक लीटर मूत्र ! तो गाय के मूत्र से लगभग रोज की 3000 की आमदनी !!!
और एक साल का 3000 x 365 =1095000
और 20 साल का 300 x 365 x 20 = 21900000 !
इतना तो गाय के गोबर और मूत्र से हो गया !! एक साल का !
_______________________
और इसी गाय के गोबर से एक गैस निकलती है जिसे मैथेन कहते हैं और मैथेन वही गैस है जिससे आप अपने रसोई घर का सिलंडर चला सकते हैं और जरूरत पड़ने पर गाड़ी भी चला सकते हैं 4 पहियो वाली गाड़ी भी !!
जैसे LPG गैस से गाड़ी चलती है वैसे मैथेन गैस से भी गाड़ी चलती है !तो न्यायधीश को विश्वास नहीं हुआ ! तो राजीव भाई ने कहा आप अगर आज्ञा दो तो आपकी कार मे मेथेन गैस का सिलंडर लगवा देते हैं !! आप चला के देख लो ! उन्होने आज्ञा दी और राजीव भाई ने लगवा दिया ! और जज साहब ने 3 महीने गाड़ी चलाई ! और उन्होने कहा its excellent ! क्यूंकि खर्चा आता है मात्र 50 से 60 पैसे किलोमीटर और डीजल से आता है 4 रुपए किलो मीटर ! मेथेन गैस से गाड़ी चले तो धुआँ बिलकुल नहीं निकलता ! डीजल गैस से चले तो धुआँ ही धुआँ !! मेथेन से चलने वाली गाड़ी मे शोर बिलकुल नहीं होता ! और डीजल से चले तो इतना शोर होता है कान फट जाएँ !! तो ये सब जज साहब की समझ मे आया !!
तो फिर हमने कहा रोज का 10 किलो गोबर एकठ्ठा करे तो एक साल मे कितनी मेथेन गैस मिलती है ?? और 20 साल मे कितनी मिलेगी और भारत मे 17 करोड़ गाय है सबका गोबर एक साथ इकठ्ठा करे और उसका ही इस्तेमाल करे तो 1 लाख 32 हजार करोड़ की बचत इस देश को होती है ! बिना डीजल ,बिना पट्रोल के हम पूरा ट्रांसपोटेशन इससे चला सकते हैं ! अरब देशो से भीख मांगने की जरूरत नहीं और पट्रोल डीजल के लिए अमेरिका से डालर खरीदने की जरूरत नहीं !!अपना रुपया भी मजबूत !
तो इतने सारे calculation जब राजीव भाई ने बंब्बाड कर दी सुप्रीम कोर्ट पर तो जज ने मान लिया गाय की ह्त्या करने से ज्यादा उसको बचाना आर्थिक रूप से लाभकारी है !
_____________________________
जब कोर्ट की opinion आई तो ये मुस्लिम कसाई लोग भड़क गए उनको लगा कि अब केस उनके हाथ से गया क्यूंकि उन्होने कहा था कि गाय का कत्ल करो तो 7000 हजार कि इन्कम ! और इधर राजीव भाई ने सिद्ध कर दिया कत्ल ना करो तो लाखो करोड़ो की इन्कम !!और फिर उन्होने ने अपना trump card खेला !! उन्होने कहा की गाय का कत्ल करना हमारा धार्मिक अधिकार है (this is our religious right )
तो राजीव भाई ने कोर्ट मे कहा अगर ये इनका धार्मिक अधिकार है तो इतिहास मे पता करो कि किस - किस मुस्लिम राजा ने अपने इस धार्मिक अधिकार का प्रयोग किया ?? तो कोर्ट ने कहा ठीक है एक कमीशन बैठाओ हिस्टोरीयन को बुलाओ और जीतने मुस्लिम राजा भारत मे हुए सबकी history निकालो दस्तावेज़ निकालो !और किस किस राजा ने अपने इस धार्मिक अधिकार का पालण किया ?
तो पुराने दस्तावेज़ जब निकाले गए तो उससे पता चला कि भारत मे जितने भी मुस्लिम राजा हुए एक ने भी गाय का कत्ल नहीं किया ! इसके उल्टा कुछ राजाओ ने गायों के कत्ल के खिलाफ कानून बनाए ! उनमे से एक का नाम था बाबर ! बाबर ने अपनी पुस्तक बाबर नामा मे लिखवाया है कि मेरे मरने के बाद भी गाय के कत्ल का कानून जारी रहना चाहिए ! तो उसके पुत्र हुमायु ने भी उसका पालण किया और उसके बाद जितने मुगल राजा हुए सबने इस कानून का पालन किया including ओरंगजेब !!
फिर दक्षिण भारत मे एक राजा था हेदर आली !टीपू सुल्तान का बाप !! उनसे एक कानून बनवाया था कि अगर कोई गाय की ह्त्या करेगा तो हैदर उसकी गर्दन काट देगा और हैदर अली ने ऐसे सेकड़ो कासयियो की गर्दन काटी थी जिन्होने गाय को काटा था फिर हैदर अली का बेटा आया टीपू सुलतान तो उसने इस कानून को थोड़ा हल्का कर दिया तो उसने कानून बना दिया की हाथ काट देना ! तो टीपू सुलतान के समय में कोई भी अगर गाय काटता था तो उसका हाथ काट दिया जाता था |
तो ये जब दस्तावेज़ जब कोर्ट के सामने आए तो राजीव भाई ने जज साहब से कहा कि आप जरा बताइये अगर इस्लाम मे गाय को कत्ल करना धार्मिक अधिकार होता तो बाबर तो कट्टर ईस्लामी था 5 वक्त की नमाज पढ़ता था हमायु भी था ओरंगजेब तो सबसे ज्यादा कट्टर था ! तो इनहोने क्यूँ नहीं गाय का कत्ल करवाया और क्यूँ ? गाय का कत्ल रोकने के लिए कानून बनवाए ??? क्यूँ हेदर अली ने कहा कि वो गाय का कत्ल करने वाले के हाथ काट देगा ??
तो राजीव भाई ने कोर्ट से कहा कि आप हमे आज्ञा दें तो हम ये कुरान शरीफ ,हदीस,आदि जितनी भी पुस्तके है हम ये कोर्ट मे पेश करते हैं और कहाँ लिखा है गाय का कत्ल करो ये जानना चाहतें है ! और आपको पता चलेगा कि इस्लाम की कोई भी धार्मिक पुस्तक मे नहीं लिखा है की गाय का कत्ल करो !
हदीस मे तो लिखा हुआ है कि गाय की रक्षा करो क्यूंकि वो तुम्हारी रक्षा करती है ! पेगंबर मुहमद साहब का statement है की गाय अबोल जानवर है इसलिए उस पर दया करो ! और एक जगह लिखा है गाय का कत्ल करोगे तो दोझक मे भी जमीन नहीं मिलेगी !मतलब जहनुम मे भी जमीन नहीं मिलेगी !!
तो राजीव भाई ने कोर्ट से कहा अगर कुरान ये कहती है मुहम्मद साहब ये कहते हैं हदीस ये कहती है तो फिर ये गाय का कत्ल कर धार्मिक अधिकार कब से हुआ ?? पूछो इन कसाईयो से ?? तो कसाई बोखला गए ! और राजीव भाई ने कहा अगर मक्का मदीना मे भी कोई किताब हो तो ले आओ उठा के !!
अंत कोर्ट ने उनको 1 महीने का पर्मिशन दिया की जाओ और दस्तावेज़ ढूंढ के लाओ जिसमे लिखा हो गाय का कत्ल करना इस्लाम का मूल अधिकार है ! हम मान लेंगे !! और एक महीने तक भी कोई दस्तावेज़ नहीं मिला !! कोर्ट ने कहा अब हम ज्यादा समय नहीं दे सकते ! और अंत 26 अक्तूबर 2005 judgement आ गया !! और आप चाहें तो judgement की copy
www. supremecourtcaselaw . com पर जाकर download कर सकते हैं !
ये 66 पनने का judgement है सुप्रीम कोर्ट ने एक इतिहास बाना दिया और उन्होंने कहा की गाय को काटना सांविधानिक पाप है धार्मिक पाप है ! और सुप्रीम कोर्ट ने कहा गौ रक्षा करना,सर्वंधन करना देश के प्रत्येक नागरिक का सांविधानिक कर्त्तव्य है ! सरकार का तो है ही नागरिकों का भी सांविधानिक कर्तव्य है ! अब तक जो संविधानिक कर्तव्य थे जैसे , संविधान का पालन करना ,राष्ट्रीय ध्वज ,का सम्मान करना ,क्रांतिकारियों का समान करना ,देश की एकता , अखंडता को बनाए रखना ! आदि आदि अब इसमे गौ की रक्षा करना भी जुड़ गया है !!
सुप्रीम कोर्ट ने कहा की भारत की 34 राज्यों कीसरकार की जिमेदारी है की वो गाय का कतल आपने आपने राज्य में बंद कराये और किसी राज्य में गाय का कतल होता है तो उस राज्य के मुख्यमंत्री की जिमेदारी है राज्यपाल की जावबदारी,चीफ सेकेट्री की जिमेदारी है, वो अपना काम पूरा नहीं कर रहे है तो ये राज्यों के लिए सविधानिक जवाबदारी है और नागरिको के लिए सविधानिक कर्त्तव्य है !!
अब कानून दो सतर पर बनाये जाते हैं एक जो केद्र सरकार बना सकती है और एक 35 राज्यों की राज्य सरकार बना सकती है अपने आपने राज्यों में !! अगर केंद्र सरकार ही बना दे !! तो किसी राज्य सरकार को बनाने की जरूरत नहीं ! केंद्र सरकार का कानून पूरे देश मे लागू होगा ! तो आप सब केंद्र सरकार पर दबाव बनाये !! जब तक केंद्र सरकार नहीं बनाती तब तक आप अपने अपने राज्य की सरकारों पर दबाव बनाये ! दबाव कैसे बनाना है ???
आपको हजारो ,लाखो की संख्या मे प्रधानमंत्री ,राष्ट्रपति या राज्य के मुख्यमंत्री को पत्र लिखना है और इतना ही कहना है की 26 अक्तूबर 2005 को जो सुप्रीम कोर्ट का judgment आया है उसे लागू करो !!
आप अपने -आस पड़ोस ,गली गाँव ,मुहल्ला ,शहर मे लोगो से बात करनी शुरू करे उनको गाय का महत्व समझाये !! देश के लिए गाय का आर्थिक योगदान बताएं ! और प्रधानमंत्री ,राष्ट्रपति या राज्य के मुख्यमंत्री को पत्र लिखने का निवेदन करें ! इतना दबाव डालें की 2014 के चुनाव मे लोगो उसी सरकार को वोट दें जो इस सुप्रीम कोर्ट के गौ ह्त्या के खिलाफ judgement को पूरे देश मे लागू करें !
और अंत उस क्रांतिकारी मंगल पांडे ने इतिहास बना वो फांसी पर चढ़ गया लेकिन गाय की चर्बी के कारतूस उसने अपने मुंह से नहीं खोले ! और जिस अंग्रेज़ अधिकारी ने उसको मजबूर किया उसको मंगल पांडे ने गोली मर दी !! तो हमने कहा था कि हमारी तो आजादी का इतिहास शुरू होता है गौ रक्षा से !! इसलिए गाय की रक्षा उतनी ही महत्वपूर्ण है जितनी हमारी आजादी !

Sunday, March 15, 2015

Breast cancer Best Ayurvedic treatment By Rajiv Dixit

Breast Cancer का इलाज ! माताएँ बहने जरूर पढ़ें !
महिलाओं को आजकल बहुत कैंसर हो रहा है स्तनों में ( Breast मे ) और ये काफी तेजी से बड़ रहा है .. पहले Tumor होता है फिर कैंसर में convert हो जाता है । तो माताओं को बहनों को क्या करना चाहिए !
राजीव भाई ने बिहार की एक महिला जिसके दोनों स्तनो मे कैंसर था ! और ठीक nipples मे था उसका इलाज किया था ! बहुत बड़े hospital TATA institute में  वो महिला इलाज करवाती करवाती बहुत परेशान हो गई थी ! और वो घाव बढ़ता ही जा रहा था !
और अंत डाक्टर ने कहा अब मैं इनको breast भी कट करूंगा तो भी कोई फर्क नहीं पड़ने वाला ! और वो बहुत गरीब महिला थी उसके पति ने खेत बेचकर डाकटर की फीस भरी थी !
राजीव भाई ने आयुर्वेद मे बताई गई ओषधि द्वारा मात्र 15 दिन मे उनको 50 % ठीक कर दिया दर्द तो पूरा ही ठीक हो गया ! जख्म भी भरने लगा ! ओषधि क्या है ध्यान से पढ़िये !
औषधि है देशी गाय का मूत्र लीजिये (सूती के आठ परत कपड़ो में छान लीजिये ) ,
हल्दी लीजिये और गेंदे के फूल लीजिये । गेंदे के फुल की पीला या नारंगी पंखरियाँ निकलना है, फिर उसमे हल्दी डालकर गाय मूत्र डालकर उसकी चटनी बनानी है।
अब चोट का आकार कितना बढ़ा है उसकी साइज़ के हिसाब से गेंदे के फुल की संख्या तय होगी, माने चोट छोटे एरिया में है तो एक फुल, काफी है चोट बड़ी है तो दो, तीन,चार अंदाज़े से लेना है। इसकी चटनी बनाके इस चटनी को लगाना है जहाँ पर भी बाहर से खुली हुई चोट है जिससे खून निकल जुका है और ठीक नही हो रहा। कितनी भी दावा खा रहे है पर ठीक नही हो रहा, ठीक न होने का एक कारण तो है डाईबेटिस दूसरा कोई जैनेटिक कारण भी हो सकते है।
इसको दिन में कम से कम दो बार लगाना है जैसे सुबह लगाके उसके ऊपर रुई पट्टी बांध दीजिये ताकि उसका असर बॉडी पे रहे; और शाम को जब दुबारा लगायेंगे तो पहले वाला धोना पड़ेगा ! इसको गोमूत्र से ही धोना है डेटोल जैसो का प्रयोग मत करिए, गाय के मूत्र को डेटोल की तरह प्रयोग करे। धोने के बाद फिर से चटनी लगा दे। फिर अगले दिन सुबह कर दीजिये।
यह इतना प्रभावशाली है इतना प्रभावशाली है के आप सोच नही सकते देखेंगे तो चमत्कार जैसा लगेगा। यहाँ आप मात्र post पढ़ रहे लेकिन अगर आपने सच मे किया तब आपको इसका चमत्कार पता चलेगा !इस औषधि को हमेशा ताजा बनाके लगाना है। किसीका भी जखम किसी भी औषधि से ठीक नही हो रहा है तो ये लगाइए। जो सोराइसिस गिला है जिसमे खून भी निकलता है, पस भी निकलता है उसके लीजिये भी यह औषधि पूर्णरूप से ठीक कर देती है।
अकसर यह एक्सीडेंट के केस में खूब प्रोयोग होता है क्योंकि ये लगाते ही खून बंद हो जाता है। ऑपरेशन का कोई भी घाव के लिए भी यह सबसे अच्छा औषधि है। गिला एक्जीमा में यह औषधि बहुत काम करता है, जले हुए जखम में भी काम करता है।

अधिक से अधिक share करें आपके एक share से बहुत से पीड़ित लोगो का
भला हो सकता है !

Tips for Family Couple and Family Planning

मित्रो हमारे बच्चे स्‍वस्थ हों, तन्दरुस्त हों, मेधावी हों, उनके जीवन मे इंटेलिजेन्सी हमेशा हो, IQ अच्छा रहे, समाज का काम करें, इनके लिए क्या करें:

इनका उपाय निम्नलिखित है:
_____________________________

1. किसी भी माँ या पिता को अपने जीवन मे सबसे अच्छा बच्चा चाहिए तो उनका नियोजन करना पड़ेगा.
- बिना नियोजन के बच्चे दाऊद इब्राहिम होते हैं. माता बहन को पीटते हैं.
- हम हर चीज़ के लिए नियोजन करते हैं, घर बनाने के लिए, आदि, ऐसे ही बच्चे के लिए भी नियोजन करिए.
- नियोजन मे क्या करना होगा? सबसे पहला नियोजन संयम पालना पड़ेगा. ज़्यादा समय ब्रह्मचर्या का पालन करना. स्त्री के लिए संयम रखना बहुत सरल है, पुरुषों के लिए कठिन है. साल मे एक या 2 बार ही संसर्ग करें, या फिर महीने मे बस एक बार ही पत्नी के साथ समागम हो. इसके लिए संकल्प मजबूत रहना चाहिए, और वो मजबूत करने के लिए अदरक काम आएगा, अदरक मुँह मे रख कर चूसते रहें. ये अदरक हर तरह का संकल्प मजबूत करने मे सहायता करता है.

2. नियमित रूप से जीवन मे चूना का सेवन करना, दोनो स्त्री पुरुष चूना खाएँ.
_______________________________
- चूना 1 व्यक्ति दिन मे बस 1 ग्राम तक ही खाए, दूध छोड़ कर किसी भी तरल पदार्थ मे घोल कर पीना है, पान वाला चूना. जैसे पानी, दही, जूस दाल आदि.
नोट: पथरी के रोगी के लिए चूना वर्जित है.

3. ख़ान पान का ध्यान रखना.
_______________________________
- राणा प्रताप, शिवा जी जैसे बच्चे चाहिए तो सात्विक भोजन करें स्त्री पुरुष. माँस, मछ्ली, अंडा, शराब सिगरेट सब वर्जित. शाकाहारी जीवन.
- शाकाहारी भोजन मे कुछ चीज़ें अवश्य हों, जैसे देशी गाय का दूध, दही, मक्खन, घी, ये सब अधिक उपयोग करना. मक्खन के साथ मिश्री ज़रूर खाएँ नियमित रूप से. मात्रा: 25 ग्राम मक्खन के साथ 10 ग्राम मिश्री.
- तिल, मूँग की दाल, मसूर की दाल, सीज़न वाले फल, जैसे गर्मी मे आम. नियमित रूप से खाना है ये सब
- फल कभी भी भोजन के साथ नही खाना अलग से खाना फल. खाने के 2-3 घंटे बाद फल खाना, या फिर सुबहा फल का ही नाश्ता करें, रात मे फल नही खाना.

4. शारीरिक श्रम नियमित रूप से करें दोनो पति पत्नी.
__________________________
- शारीरिक श्रम करें दोनो पति पत्नी. महिलाएँ ऐसा श्रम करें जिसमे गर्भाशय का मूव्मेंट हो. चटनी बनाना, कपड़े धोना, रोटी बनाना, ये सब काम हाथ से ही करें. चाकी चलाना सबसे अच्छा है, दिन मे बस 15 मिनिट. सबसे अच्छी संतान होगी.
- पुरुषों के लिए शरीर श्रम: नागर चलाना, नागार नही चला सकते तो, सीढ़ियाँ चढ़ना और उतरना. या फिर ज़्यादा पैदल चलना.

5. संतान का रंग साफ पाने के लिए.
________________________________
- वैसे तो व्यक्ति को उसके कर्मो से जानना चाहिए रंग रूप से नहीं !फिर भी जो लोग अपनी संतान का रंग साफ चाहते हैं, वो दोनो पति पत्नी हल्दी का दूध पीएँ, रात्रि को दूध मे हल्दी मिला कर पीएँ, संतान का रंग दोनो माता पिता से साफ होगा.
6. संतान खूब तेज बुद्धि वाली हो इसके लिए:
_______________________________
- दही चूना मिला कर खाते रहना; देशी गाय का दूध लो, उसका दही जमाना चाँदी के बर्तन मे सुबह खाली पेट उसमे चूना मिला कर खाना, दोनो पति पत्नी. चूना वैसे ही लेना है प्रति व्यक्ति 1 ग्राम या गेहू के 1 दाने के बराबर. नोट: पथरी के रोगियों के लिए चूना वर्जित है ध्यान रहे.

7. तेजस्वी संताप प्राप्ति हेतु समागम करने के लिए आदर्श दिन:
____________________________
- पत्नी का मासिक शुरू होने वाले दिन से 10 दिन बाद और 18 दिन पहले, इस बीच का जो 7 दिन है वो संतान प्राप्ति के लिए सबसे अच्छा समय है. तेजस्वी और गुणी संतान होगी.
- इसमे 2 तरह के दिन आएँगे सम और विशॅम; जैसे 10 सम, 11 विषम, 12 सम, 13 विषम…. आदि; यदि सम दिन मे समागम करेंगे तो 99% पुत्र होगा, और विषम वाले दिन संसर्ग करेंगे तो पुत्री होगी. महिलाओं मे X और X गुण सूत्र होते हैं, और पुरुषों मे X और Y होते हैं, सम वाले दिन, Y अधिक सक्रिय हो जाता है, तब Y और X मिल कर पुत्र होते हैं, विषम दिन X सक्रिय होता है तो X और X मिल कर पुत्री होती है.
____________________________

8. शुकलपक्ष के दिनो मे समागम करने से पुत्र या पुत्री 99% प्रतापी, तेजस्वी, लड़ने भिड़ने वाले होंगे, कृष्नपक्ष मे अच्छे साहित्यकार, वैग्यानिक, डॉक्टर्स, इंजिनीयर्स, सीए होंगे.
- छत्रपति शिवाजी, राणा प्रताप, भगत सिंग, उधम सिंग, आज़ाद. ये सब शुकलपक्ष वाले हैं. शुकलपक्ष माने चंद्रमा लगातार बढ़ता हुआ होता है.
- न्यूटेन, गगदीश चंद्रा खुराना, जगदीश चंद्र बोस आदि, सब कृष्नपक्ष वाले हैं.
- चंद्रमा के शरीर पर पड़ने वाली ऊर्जा का सब चक्कर है, आप जानते हैं कृष्णपाक्ष मे चंद्रमा नही होता और शुकलपक्ष मे चंद्रमा बहुत तीव्र होता है. चंद्रमा का प्रकाश अपना नही है. वो सूर्य से आता है, शुकलपक्ष मे सूर्य की तीव्रता है, तो सूर्य का तेज आता है संतानों मे.
- कृष्णपाक्ष मे सूर्य का प्रताप नही है तो वो दिमाग़ वाली संतान होंगी.
- अगर आप 2 बच्चे कर रहे हैं तो इस प्रकार नियोजन करें की एक संतान शुकलपक्ष की और एक संतान कृष्णपाक्ष की.

9. मंदबुद्धि बच्चे कहाँ से आते हैं?
_________________________
- ये बच्चे उन माता पिता के हैं जिनके शरीर मे कॅल्षियम बहुत कम है. इनके बच्चे मतिमन्द होने ही वाले हैं, विकलांग होने ही वाले हैं. कॅल्षियम का टेस्ट होता है, पेतॉलजी मे हो जाएगा. सस्ते मे हो जाता है कॅल्षियम टेस्ट शरीर का. चुना कैल्शियम का सबसे अच्छा स्त्रोत है !
- महाराष्ट्र मे कोंकण बेल्ट के बच्चे खूब तेज बुद्धि वाले होते हैं, उनकी आँखे भी दुनिया मे सबसे सुंदर होती हैं. आई क्यू सबसे अधिक होता है उनका, वहाँ की मिट्टी लाल है, हर अनाज और फल मे कॅल्षियम और आइरन अधिक होता है. लाल मिट्टी मे भरपूर कॅल्षियम और आइरन है.
गर्भवती माता को आध्यात्मिक,ज्ञान वाली किताबें पढ़नी चाहिए ! बच्चा का उस पर प्रभाव होता है ! कहा जाता है अर्जुन पुत्र अभिमन्यु ने गर्भ मे चक्रव्यू भेदने की विधि सीखी थी !!
- नाड़ी और गोत्र का मिलान होता है ताकि 'डी एन ए' एक ना हो. प्रेम विवाह भी करें तो इन बातों का ध्यान रखें, नही तो प्रेम छूट जाएगा और विवाह घिसट घिसट कर चलेगा. डोपमाइन केमिकल के प्रभाव से प्रेम भाव उत्पन्न होता है, वो शीघ्र ही समाप्त हो जाता है.
10. पति पत्नी का ब्लड ग्रूप अलग रहे तो अच्छा.

11. पति पत्नी सर्वदा दक्षिण दिशा मे सिर करके सोएँ.

12. यदि गर्भाधान हो गया तो अब क्या करें? उपरोक्त जानकारी के बिना | ऐसे मे हमे उत्तम संतान प्राप्त हो इसके लिए क्या करें?
- माता का भोजन अच्छा होते ही जाना चाहिए. दूध, ताक, दही, मक्खन, लोनी, छ्छाच्छ भरपूर खाना है. याद रखिए, देशी गोमता का ही. घबराएँ नही वजन नही बढ़ेगा.
- भरपूर कॅल्षियम आपके शरीर मे रहे, मतलब चूना बराबर खाते रहना, केला, मूँगफली दाना, तिल. इन चीज़ों मे भरपूर कॅल्षियम है.
- समय से भोजन समय से आराम. लंच करिए 10 बजे भरपेट, डिन्नर शाम 5-6 बजे, बीच मे भूख लगे तो जूस, फल, मूँगफली दाना, गुड, तिल पट्टी, दही खाना. सुबह शाम भोजन भरपेट.
- पहले महीने से सातवे महीने तक थोड़ा थोड़ा श्रम करते रहें, जाता चलाना, चटनी बनाना, कपड़े धोना, झाड़ू पोंच्छा, सब हाथ से करें, मशीन से नही.
- पहले दिन से 9 महीने, 9 दिन, 9 घंटे तक गर्भवती माता को कोई मानसिक तनाव नही देना नही तो दुष्परिणाम 10 गुना तक बच्चे को मिलेगा.
- गर्भवती माता को जो जो पसंद नही है वो उतने दीनो तक घर मे नही होना चाहिए.
- यदि इन बातों का ध्यान नही दिया तो बच्चा बाहर आकर जिंदगी भर आपको त्रास देगा.
- सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण का असर गर्भवती महिला पर होता है, सूर्य ग्रहण बच्चे के लिए बड़ा तकलीफ़ वाला होता है, चंद्र ग्रहण उतना नही होता. सूर्य ग्रहण मे ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ होता है, तो ऐसे मे माता को आराम करना चाहिए और बाहर नही निकलना चाहिए.

धन्यवाद !

Hunger: The eye opener

Written by one of my friend 

Being raised in an upper middle-class family, I had heard of poverty and hunger but had never seen or experienced it at any point in my life. Till that unusual day.

That day, I had plans of catching up with my gang of girls. We had planned to meet for lunch, followed by some shopping in T. Nagar, in my hometown Chennai. My friends and I were enjoying our holidays after four years of engineering college. The fact that we had landed plush jobs at IT companies gave us an added reason to celebrate.


Being used to the holiday (read, lazy) mode, I was frightfully late that day. So, I decided to take the train instead of my bike, as it was faster, considering the gruelling traffic conditions in the city. Chennai is well-connected with local trains. On that particular day, I needed to take connecting trains from Villivakkam to Central and then from Central to Mambalam.
I boarded the train at Villivakkam, and as usual the ladies compartment was bursting with people. I pushed myself through into the compartment and found a place on the other side of the entrance.
Standing in front of me was a lady who seemed like a daily 
wage worker. She was carrying an infant in her arms, while holding on to two of her other children. As the train chugged along the tracks, the baby in her arms started to wail, much to other passengers' annoyance.

The train had crossed Vyasarpadi station when I suddenly realised that the baby had stopped crying. Out of curiosity, I peeked to look at the baby and found that the mother was feeding it.

When I looked closely, to my horror, I found that she wasn't feeding the baby milk or a food item, but it was a piece of brick. Yes, red brick. The kind that is used for construction purposes. She was hiding the brick under her sari, so it was not very apparent or obvious and didn't garner her any attention. I noticed that the baby was ravenously licking at the brick and had stopped crying, as if it was used to doing so.

Minutes flew by without my realisation as I was numb with shock, and the train was already at my destination - Central.

As the train came to a halt, I quickly got off it and rushed to the station canteen. I bought a packet of biscuits, while keeping an eye on the lady and her children, lest I lost her in the milling peak hour crowd.

I reached out and handed her the packet of biscuits. Confused, she just blankly looked at me. There was already a lump in my throat throughout the incident and I was almost reaching a tipping point where I would burst into tears any moment. I didn't want her to see that, so I quickly turned away after handing her the packet.

That day, I realised what hunger really is and what it does to human life. All those times that I had wasted food; my mother's pleas about valuing food; all those leisurely meals during restaurant visits; everything was flashing through my mind.

I know I cannot feed every hungry child in this world, neither can I promise four square meals to every nursing mother, but I know that if I stop wasting food, someone somewhere will get that morsel.

Saturday, March 14, 2015

Bollywood or Sexywood

अंग्रेजों ने हमको चारित्रिक रूप से और नैतिक रूप से गिराने के लिए जो बहुत सारे काम किये, उनमें से एक काम और किया - अश्लीलता को अंग्रेजों ने इस देश में बहुत फैलाया, और बहुत बढ़ावा दिया। हर क्षेत्र में अश्लीलता को उन्होंने फैलाया और बढ़ावा दिया। मां, बहन, बेटियों के शरीर को विद्रूप तरीके से प्रदर्शित करके अंग्रेजों ने इस देश में एक ऐसी परम्परा डाल दी, जो हमारे गले की फाँस बन गयी है, और एक गले की हड्डी जैसी हो गयी है। इस अश्लीलता को अंग्रेजों ने जन्म दिया अपने स्वार्थ के लिए, और उनका स्वार्थ बहुत ही स्पष्ट है, अँगरेज़ चाहते थे कि भारत के लोगों का नैतिक रूप से पतन हो, आध्यात्मिक व चारित्रिक रूप से पतन हो तभी भारतवासी उनके गुलाम रह पायेंगे।
सो, उन्होंने अश्लीलता को बढ़ावा देना शुरू किया, जुआबाज़ी को बढ़ावा देना शुरू किया। जुआ की संस्था इस देश में अंग्रेजों के ज़माने में शुरू हुई, अश्लीलता फैलाने का काम भी अंग्रेजों के ज़माने में शुरू हुआ। अंग्रेजों के ज़माने से बढ़ते- बढ़ते सन 1947 तक एक बड़े पैमाने पर फैला। अब हमारी ऐसी ही कल्पना थी, हमारा ऐसा ही उद्देश्य था कि जब 15 अगस्त 1947 को अँगरेज़ भारत छोड़कर चले गए, तो यह अश्लीलता और जुआबाज़ी का सारा कुचक्र बंद होना चाहिए था, यह ख़त्म होना चाहिए परन्तु आजादी के 62 साल बाद भी यह फैलता ही जा रहा है। यह बंद नहीं हो रहा है, इस पर भी हमें गंभीरता से विचार करना पड़ेगा, और इस पर भी कमर कस कर कोई बड़ा आन्दोलन करना पड़ेगा।
अश्लीलता बहुत तेज़ी से फैल रही है हमारे देश में। आप जानते हैं, इसके लिए सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी अगर किसी की है, तो हिंदुस्तान में बनने वाले सिनेमा की है, फिल्मों की है। फिल्मों ने पिछले पचास सालों में, साठ वर्ष में इतनी तेज़ी से अश्लीलता को फैलाया है, कि दस-बारह-पंद्रह साल के बच्चों तक यह आसानी से पहुँच में आगई है। उसके बाद विदेशी पत्र-पत्रिकाओं ने बहुत तेज़ी से इसको फैलाया है इस देश में, और आगे बढ़ाया है। आपको सुनकर हैरानी होगी, कि भारत देश में 1992 के पहले कोई विदेशी पत्र-पत्रिकाएं नहीं आती थीं। उन पर प्रतिबन्ध लगा हुआ था - सरकार द्वारा कानून बना कर। 1992 में एक नीति बनी सरकार की - ग्लोबलाइज़ेशन, लिबरलायिज़ेशन, प्राइवेटाइजेशन, उदारीकरण, वैश्वीकरण, भूमंडलीकरण। इस नीति में सारे दरवाज़े खोले गए - विदेशी पत्रिकाओं के लिए, विदेशी अखबारों के लिए और विदेशी फिल्मों के लिए। अब, विदेशी फिल्में, विदेशी पत्रिकाएं और विदेशी अखबार आने शुरू हो गए, और उन्होंने इस देश में एक बाढ़ सी ला दी है।
भारत सरकार ने एक इन्टरनेट की दुनिया शुरू की है और इन्टरनेट की दुनिया में, आप जानते हैं, सबसे ज्यादा अगर कुछ देखा और दिखाया जाता है, तो वह सेक्स है, अश्लीलता है, और वल्गैरिटी है। हमारे देश के बच्चों से लेकर 12-15 साल के बच्चों से लेकर - बड़े बुजुर्गों तक जितनी वेबसाइट हमारे देश में खोली जाती हैं - सर्फिंग के लिए, देखने के लिए - उनमें सबसे ज्यादा वेबसाइट खोली जाती हैं, वे सेक्स से सम्बंधित होती हैं, और अश्लीलता से सम्बंधित होती हैं। कंप्यूटर का माउस आप क्लिक करिए, आपकी स्क्रीन पर सैंकड़ों सेक्स की वेबसाइट खुल जाती हैं। और उसमें हमारे छोटे-छोटे बच्चे, नौजवान, पूरी तरह से डूब रहे हैं, उस गर्त में और दलदल में धंसते चले जा रहे हैं। हमारे कोलेजों में पढ़ने वाले लडके, लडकियां, जिनकी उम्र 15से 20 साल से लेकर 20 से 25 साल के बीच में है, इस सेक्स की दुनिया में, अश्लीलता की दुनिया में इतने ज्यादा डूबने लगे हैं, कि वही उनको अभीष्ट लगने लगा है।
और थोड़े दिनों से हमारे देश में जो बहस चली है समलैंगिकता की - कि समलैंगिकता होनी चाहिए या नहीं होनी चाहिए, तो समलैंगिकता के समर्थन में वे सब नौजवान उतर पड़े हैं, जो सेक्स और अश्लीलता की दुनिया में पिछले दस-पंद्रह वर्षों से डूबे हुए हैं। हमारे घर के लिए इतना बड़ा ख़तरा पैदा हो गया है। हमारे अपने घर के बेटे-बेटियाँ, हमारे अपने घर के भाई-बहन, कब किस ग़लत रास्ते पर चल पड़ें हमें खुद नहीं मालूम होता है। मैं कई बार लोगों के घरों में जाता हूँ, अंग्रेजी पढ़े लिखे लोगों के घरों में जाता हूँ, वे मुझे कहते हैं कि राजीव भाई, हमारे बेटे और बेटी ने जब कंप्यूटर मांगने की जिद की, तो हमको सबसे बड़ा डर यही लगता है मन में, कि पता नहीं यह जो कंप्यूटर हम खरीद कर हम दे रहे हैं, इस कंप्यूटर का हमारे बच्चे सदुपयोग करेंगे, या दुरुपयोग करंगे। क्योंकि कंप्यूटर आते ही इन्टरनेट कनेक्शन आता है, और इन्टरनेट आते ही अश्लीलता पूरे अपने निर्वस्त्र रूप में हिंदुस्तान के नौजवानों के सामने पसर गई होती है।
इस अश्लीलता से भरी हुई पत्रिकाएं, इस अश्लीलता से भरी हुई फिल्में अंधाधुंध भारत में विदेशों से लायी जा रही हैं, आयात की जा रही हैं और इस देश के सिनेमाओं में दिखाई जा रही हैं। बहुत शर्म और अफ़सोस की बात है कि सभी शहरों के सिनेमाघर में सवेरे का एक शो चलता है, 9-10 बजे से लेकर 12 बजे तक, वह ऐसी ही अश्लील फिल्मों का शो होता है जो विदेशों से चोरी-छुपे लायी जाती हैं, और हिंदुस्तान के नौजवानों को दिखाई जाती हैं। और हमारे देश के नौजवान अपना स्कूल छोड़कर, अपना कॉलेज छोड़कर, अपनी कक्षाएं छोड़कर, अपनी पढाई छोड़कर, सबसे ज्यादा फ़िल्में देखने पहुंचते हैं, तो इस सवेरे के शो में ही पहुँचते हैं, जो 10 से 12 बजे तक होता है, जिसमें अश्लील फिल्में दिखाई जाती हैं।
आप सोचिये, हिंदुस्तान नौजवानों का देश है। सारी दुनिया में सबसे अधिक नौजवान अगर कहीं हैं, तो वे इस हिंदुस्तान में ही हैं। भारत की जनसँख्या का कुल आकलन करें, तो 115 करोड़ की हमारी जनसंख्या है, तो इस 115 करोड़ की जनसँख्या लगभग 60 करोड़ हमारे नौजवान हैं। और ये 60 करोड़ नौजवान, अगर अश्लीलता की खाई में इनको धकेल देंगे, इन नौजवानों को अश्लीलता में अगर डुबो देंगे, इन नौजवानों को सेक्स की वल्गैरिटी में अगर आप जाने देंगे, तब तो हिंदुस्तान का भविष्य पूरी तरह से चौपट होने वाला है। इसलिए इस अश्लीलता के खिलाफ भी हमको एक बड़ा अभियान, एक बड़ा संघर्ष चलाना पड़ेगा।
आप बोलेंगे - हम क्या कर सकते हैं? मेरी आपसे एक विनम्र प्रार्थना है, और वह यह कि आपके घर में आपका बेटा या बेटी नौजवान है, आपका छोटा भाई या बहन नौजवान है, और वह इन्टरनेट की दुनिया में रहता है और वह कम्प्यूटर इस्तेमाल करता है तो उसको अपनी आँखों के सामने इस्तेमाल करने के लिए उसको समय दीजिये। उसको अपनी आँखों से ओझल मत होने दीजिये। क्योंकि, आपका दबाव हटते ही पता नहीं कौन सी दुनिया में वह डूब जाए। अपनी आँखों के सामने उसे इन्टरनेट और कंप्यूटर का इस्तेमाल करने दीजिये और ज्ञान के लिए, ज्ञान की बातों के लिए, ज्ञान के वर्द्घन के लिए कम्प्यूटर इस्तेमाल करने दीजिये, न कि समय बिताने के लिए।
और दूसरा काम - जो नौजवान अश्लीलता में, वल्गैरिटी में डूब गये हैं, उन सबको बाहर निकालने के लिए भी हम सबको कमर कस कर अभियान चलाना पड़ेगा, सबको कमर कसकर काम करना पड़ेगा। और ये काम अगर हम करेंगे तो इसकी शुरूआत कहाँ से होगी - इसकी शुरूआत फिल्मों से करिये। हमारे देश में जो फिल्में हमारी माताओं, बहनों, बेटियों को ग़लत तरीके से चित्रित करती हैं, और अश्लीलता का सबसे ज्यादा दिखावा करती हैं, इन फिल्मों का बहिष्कार करना आप शुरू करिए। क्योंकि बहिष्कार वह हथियार है, यह वह डायनामाइट है जो बड़े से बड़े गुलामी के पहाड़ को तोड़ सकता है। अगर बहिष्कार की ताक़त अपने मन में रखते हैं, और बहिष्कार का जज्बा आप के अन्दर है, तो आप इन फिल्मों का बहिष्कार कर सकते हैं पारिवारिक रूप से, और फिर इन फिल्मों का बहिष्कार कर सकते हैं सामाजिक रूप से, और फिर इन फिल्मों का बहिष्कार कर सकते हैं राष्ट्रीय रूप से। तो ऐसी गलत फिल्में जो माताओं, बहनों को ग़लत तरीके से चित्रित करती हैं, और अश्लीलता फैलाती हैं, सेक्स और वल्गैरिटी में नौजवानों को डुबोती हैं, उनका बहिष्कार कीजिये।
इसी तरह से, जो सीरियल आ रहे हैं हमारे टीवी चैनलों पर, और जिन सीरियलों में सिवाय इस विषय के दूसरा कोई विषय नहीं है, एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर - परस्त्रीगमन, परपुरुषगमन - किसी की पत्नी किसी दूसरी के पति के साथ भाग गयी, किसी का पति किसी दूसरी के पति के साथ भाग गया। एक-दो नहीं, यहाँ बीसियों-बीसियों चैनलों पर यह सीरियल आ रहे हैं जिनमें इस तरह के दृश्य दिखाए जा रहे हैं। उनका भी आप पूरी ताक़त से बहिष्कार करना शुरू करिए। टेलीविज़न का रिमोट कंट्रोल आपके हाथ में है, दबाने की ताक़त पैदा करिए। रिमोट जब आपके हाथ में है, स्विच आपके हाथ में है, तो स्विच ऑफ करना भी आपके हाथ में है। बस आप में संकल्प की ताक़त की ज़रुरत है। तो, अपने संकल्प की ताक़त को बढ़ाइए। अपने परिवार के बेटे-बेटियों के संकल्प की ताक़त को बढ़ाइए। अपने परिवार के भाई-बहनों के संकल्प की ताक़त को बढ़ाइए। और यह रिमोट कण्ट्रोल के स्विच को ऑफ करना सीख लीजिये। और ये फालतू और खराब सीरियल जिस भी चैनल पर आते हैं, सब चैनलों का बहिष्कार करना शुरू कर दीजिये। आपको मालूम है, चैनल चलते हैं विज्ञापनों से, और विज्ञापन मिलते हैं TRP से, और TRP ज्यादा आती है जब ज्यादा से ज्यादा लोग उस चैनल को देखते हैं। अगर ज्यादा से ज्यादा लोग उस चैनल को देखते हैं, तो उस चैनल की TRP बहुत ऊंचे आ जाती है, उसको विज्ञापन अच्छे मिलने शुरू हो जाते हैं, और फिर उस चैनल के विज्ञापनों की संख्या बढ़ने से उस चैनल का ऐसा दुष्कर्म शुरू होता है, कि हर तरह की अश्लीलता, हर तरह की अभद्रता पर उतर आते हैं। तो, ऐसे चैनलों को सबक सिखाने के लिए सबसे आसान तरीका है कि आप बहिष्कार करना शुरू कर दीजिये, चैनलों का स्विच ऑफ करना शुरू कर दीजिये। लगे तो अपने घरों से उन चैनलों को हटाना शुरू कर दीजिये, और अपने घर के बेटे-बेटियों को, उनके चरित्र को, उनके संकल्प को, उनकी नैतिकता को, उनकी ऊंचाई को बचाकर समाज का एक अच्छा व्यक्ति बनाकर समाज को देने की प्रवृत्ति बनाना शुरू कर दीजिये।
तो, अंग्रेजों ने जो हमारे देश में साजिश की हमारे चरित्र का पतन करके, हमारी नैतिकता का पतन करके, हमारी ऊंचाइयों को हमारी नीचाइयों में बदल कर, हमें ऊंचे से नीचा बनाकर, इस अंग्रेजों की की हुई साज़िश को पूरा ख़त्म करने के लिए हम सब को कमर कस कर अभियान चलाना है। जो कुछ अंग्रेजों ने नीतियों के रूप में चलाया, जो कुछ अंग्रेजों ने इस देश में अपने स्वार्थ के लिए बनाया, जो कुछ अंग्रेजों ने इस देश में अपने स्वार्थ को आगे बढाने के लिए स्थापित कराया, वह सब हमें हटाना है, बदलना है, और तभी हम मानेंगे कि भारत में सच्ची आजादी और सच्चा स्वराज आएगा। और भारत में सच्ची स्वतंत्रता भी तभी आएगी जब अंग्रेजों की बनायी गई इन नीतियों का हम पूरी तरह से बहिष्कार कर देंगे, और हमारे देश में अपनी बनायी हुई नीतियां और तंत्र को अपने देश में अपनी ताक़त से लागू करेंगे |